🔑 ई-फाइलिंग पोर्टल लॉगिन
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर सुरक्षित लॉगिन करें।
- नया ITR रिटर्न दाखिल करने व पूर्व विवरण देखने हेतु
- आयकर सूचना (Notice / Intimation u/s 143(1)) का उत्तर दें
- वार्षिक सूचना विवरण (AIS / TIS) व 26AS फॉर्म डाउनलोड करें
🔗 पैन से आधार लिंक करें
आयकर नियमों के अनुसार पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य है।
- पैन को निष्क्रिय होने (Inoperative) से बचाएं
- बैंक खाता व वित्तीय लेनदेन बिना रुकावट जारी रखें
- लिंकिंग स्थिति तुरंत चेक करें व NSDL चालान भरें
🔎 अपना पैन सत्यापित करें
जांचें कि आपका पैन कार्ड सक्रिय (Active) है या नहीं।
- पैन नंबर, पूरा नाम और जन्म तिथि का सत्यापन
- पैन एक्टिव स्थिति व आधार लिंकिंग का स्टेटस देखें
- फर्जी या डुप्लीकेट पैन कार्ड की पहचान करें
📊 ITR स्थिति जांचें
दाखिल किए गए आयकर रिटर्न व रिफंड की वर्तमान स्थिति देखें।
- रिटर्न वेरिफाई हुआ या प्रक्रियाधीन है (Processing Status)
- TDS रिफंड जारी (Refund Issued) या बैंक खाते में क्रेडिट हुआ या नहीं
- पावती संख्या (Ack Number) व मोबाइल नंबर से त्वरित खोज
इन सेवाओं का उपयोग कैसे करें
अपना ITR दाखिल करने, पिछले रिटर्न देखने या नोटिस का जवाब देने के लिए लॉगिन करें।
अपने पैन को आधार से लिंक करें, जो आयकर नियमों के अनुसार अनिवार्य है।
अपने दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की वर्तमान स्थिति (प्रक्रियाधीन, सत्यापित, या रिफंड जारी) को ट्रैक करें।
सुनिश्चित करें कि आपका पैन सक्रिय है और विवरण सही हैं।
आयकर ई-फाइलिंग: महत्व और लाभ
आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करना केवल करदाताओं के लिए अनिवार्य नहीं है, बल्कि इसके कई वित्तीय लाभ भी हैं:
लोन और क्रेडिट कार्ड स्वीकृति
बैंक लोन (होम लोन, कार लोन) के लिए पिछले 2-3 वर्षों का ITR मांगते हैं। समय पर ITR फाइल होने से लोन तुरंत पास होता है।
टीडीएस रिफंड (TDS Refund)
अतिरिक्त कटे हुए टीडीएस को वापस पाने का एकमात्र तरीका ITR दाखिल करना है। आपका रिफंड सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट होता है।
वीजा आवेदन (Visa Processing)
विदेश यात्रा या वर्क परमिट हेतु वीजा आवेदन में ITR एक महत्वपूर्ण वित्तीय व आय प्रमाण दस्तावेज के रूप में आवश्यक होता है।
घाटे को आगे ले जाना (Carry Forward Losses)
शेयर बाजार या व्यवसाय में हुए नुकसान को अगले वर्षों के मुनाफे से समायोजित करने की कानूनी सुविधा मिलती है।
ITR दाखिल करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
नोट: नरेश ऑनलाइन सेंटर बिलाईगढ़ पर ITR 1 (Sahaj), ITR 2, ITR 3 व ITR 4 (Sugam) सही टैक्स स्लैब के अनुसार भरी जाती है।